{"_id":"6a9732a83a192615aa021bad","slug":"two-new-swine-flu-patients-in-indirapuram-and-vasundhara-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-967249-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंदिरापुरम और वसुंधरा में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंदिरापुरम और वसुंधरा में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को इंदिरापुरम और वसुंधरा क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले। इंदिरापुरम क्षेत्र में मिले मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वसुंधरा के मरीज का घर पर ही इलाज चल रहा है। डेंगू के भी दो मरीज मिले हैं, इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीज की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। अभी तक जितने मरीज मिले हैं, सभी इलाज के बाद स्वस्थ हैं। 17 मरीजों का इलाज अस्पताल में हुआ है, जबकि 18 मरीज घर पर ही स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मलेरिया के आठ, डेंगू के 10, स्क्रबटायफस और लेप्टोस्पायरोसिस के तीन-तीन मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
-- --
स्वाइन फ्लू की जांच अब जिले में ही होगी, संयुक्त अस्पताल ने मंगाई किट
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जिले में जल्द ही संदिग्ध मरीजों की जांच की सुविधा शुरू होगी। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल की आईपीएल लैब में जांच के लिए किट का ऑर्डर कर दिया गया है। किट मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। अभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए मेरठ या दिल्ली भेजे जा रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट आने में देरी होने से उपचार शुरू करने में भी समय लग रहा है। जिले में जांच शुरू होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- --
पहले गंभीर मरीजों की होगी जांच
संयुक्त अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. योगेंद्र ने बताया कि आईपीएल लैब में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए किट का ऑर्डर किया जा चुका है। किट मिलने के कुछ दिन बाद जांच शुरू हो जाएगी। शुरुआती चरण में गंभीर श्रेणी यानी सी कैटेगरी के संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। इससे ऐसे मरीजों के सैंपल मेरठ या दिल्ली भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-- --
अस्पतालों में छह-छह बेड आरक्षित
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में छह-छह बेड आरक्षित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण कर फ्लू वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों के उपचार में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
-- --
लक्षण मिलने पर हो रही स्क्रीनिंग
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बुखार, खांसी और जुकाम समेत स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में उपचार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं और विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है।