फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two more members of the gang involved in cheating by showing dollars arrested

Ghaziabad News: डॉलर दिखाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Two more members of the gang involved in cheating by showing dollars arrested
कौशांबी। डॉलर दिखाकर लोगों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को कौशांबी पुलिस ने शनिवार को यूपी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। दोनों लोग बिना पासपोर्ट के भारत आने वाले बांग्लादेशियों को शरण दिलाते थे। पुलिस ने इनसे एक फर्जी पासपोर्ट, एक पैन कार्ड, तीन बांग्लादेशी पहचान पत्र, एक बैंक स्टेटमेंट और चार फोन व 458 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने मोहम्मद सूरज पुत्र अहमद निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर मूल पता कासिमपुर सजारे जिला फरीदपुर बांग्लादेश और मोहम्मद अल्ताफ उर्फ अल्तू कामा पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी जमाईपुरा बुलंदशहर मूल पता वागमरा थाना सीपचोर जिला मदारीपुर बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे दलालों के संपर्क में रहते थे जो भी बांग्लादेशी बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में आना चाहता उससे यह दस हजार रुपये की रिश्वत लेते। उस व्यक्ति या महिला को दोनों अलग-अलग जगह शरण दिलाते थे। वे गिरोह के सदस्यों के फर्जी कागजात बनवाने भी मदद करते थे। गिरोह के लोग टप्पेबाजी में जितनी भी रकम लाकर उन्हें देते थे। वे दोनों भारतीय नकदी को किसी मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति के जरिए बांग्लादेश की नकदी में बदलकर भेज देते थे। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed