{"_id":"691f7ef61634c5a3d103216a","slug":"two-months-later-an-fir-was-lodged-for-theft-of-goods-worth-rs-176-lakh-from-lakme-salon-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-12429-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो महीने बाद दर्ज हुई लैक्मे सैलून में 1.76 लाख के सामान चोरी की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो महीने बाद दर्ज हुई लैक्मे सैलून में 1.76 लाख के सामान चोरी की प्राथमिकी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के वैभवखंड स्थित एक्सप्रेस गार्डन स्थित लैक्मे सैलून में 16 अगस्त 2025 की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो महीने बाद 19 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के अधिकारी आजादशत्रु सिंह ने तहरीर दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर से शिकायत की। तब जाकर मामला दर्ज हुआ। चोरी करने वाले ने ताले को काटने की जगह खोलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में सैलून कर्मचारियों पर ही शक की सुई घूम रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में आजादशत्रु सिंह ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे सैलून की सहायक प्रबंधक उमिका व कर्मचारी गोवाल व हेमंत सैलून पहुंचे थे। तब उन्हें ताला खुला मिला। अंदर जाने पर पता चला कि 70,210 रुपये का एक थिंकपैड, 11,500 रुपये का एक मोबाइल, 33,511 रुपये नगद, पांच हजार रुपये कीमत की हार्ड डिस्क, 40 हजार रुपये का प्रोडक्ट स्कैनर व अन्य सामान चोरी हो चुका था। करीब 1,76,221 रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। इसकी सूचना उन्होंने लैक्मे कंपनी के मुख्यालय पर दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले उन्होंने कमिश्नर से शिकायत की। तब जाकर इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में सैलून के किसी कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला दर्ज करने में देरी क्यों हुई इसकी जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।