फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants arrested in encounter, one shot in leg

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in encounter, one shot in leg
गाजियाबाद/मसूरी। नाहल चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में ढबारसी गांव के शहजाद व सद्दाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिकअप से मांस लेकर उसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस ने उनको चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद को गोली लगी, उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पर गोकशी, मारपीट समेत अन्य मामलों के सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस शुक्रवार को नाहल चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एक पिकअप आती दिखी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने पिकअप को दौड़ा दिया। इसके बाद पुलिस का शक गहराया और पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायर किया तो एक गोली शहजाद के पैर में लगी। दोनों बदमाशों से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। तलाशी लेने पर पिकअप में करीब आठ कुंतल मांस बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि शहजाद पर पशु क्रूरता, गोकशी, मारपीट के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सद्दाम पर मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed