फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two members of a gang that defrauded 158 people from 21 states have been arrested

Ghaziabad News: 21 राज्यों के 158 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang that defrauded 158 people from 21 states have been arrested
गाजियाबाद। टास्क पूरा कर कमाई कराने और शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 21 राज्यों के 158 लोगों से 87.43 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुर दिल्ली निवासी राम आशीष व अमरदीप के रूप में हुई है। आरोपियों के अन्य साथियों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि राम आशीष बीसीए पास है। जबकि, उसका साथी अमरदीप 12वीं तक पढ़ा लिखा है। उनको अजय पासवान नाम के शातिर ने अपने साथ काम करने के लिए लालच देकर तैयार किया था। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने हाल ही में गाजियाबाद की पंचवटी के भरत टुटेजा से 6.88 लाख रुपये की ठगी की थी। इसमें 4.13 लाख रुपये पुलिस ने शिकायतकर्ता को वापस कराए हैं। पूछताछ में पता चला कि आशीष दो साल पहले एक एनजीओ में महिलाओं को नौकरी पर रखवाने का काम करता था। वहां से नौकरी छूटने के बाद वह काम की तलाश में था, तभी उसकी मुलाकात एक परिचित के जरिये अजय पासवान से हुई थी। इसके बाद उसने ठगी की रकम मंगवाने के लिए एक खाता एसबीआई में खुलवाया था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों का दूसरे राज्यों में भी नेटवर्क फैला हुआ है। 21 राज्यों में 158 लोगों को निवेश कराने और टास्क पूरा करके कमाई का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे। कई व्हाट्सएप ग्रुप भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनमें इसी तरह की बातचीत होने के साक्ष्य मिले हैं। इसमें दूसरे राज्यों के शातिरों के नंबर पुलिस को मिल चुके हैं। आरोपी एक बार संपर्क होने के बाद एक से डेढ़ माह तक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर रखते थे ताकि उनको रकम निकालने का पूरा समय मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed