फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two lakh rupees were withdrawn from ATM 21 times through fraud.

Ghaziabad News: फर्जीवाड़ा कर एटीएम से 21 बार में निकाले दो लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were withdrawn from ATM 21 times through fraud.
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर नौ में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर 21 बार में दो लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद विजयनगर थाने में केस किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक आशुतोष के मुताबिक विजयनगर में बैंक के एटीएम से अवैध तरीके से धनराशि निकाली गई। शातिर ने फर्जीवाड़ा और मशीन में छेड़छाड़ कर नौ जून 2022 से छह जून 2023 तक अलग-अलग एटीएम कार्ड से धनराशि निकाली। बैंक के दस्तावेजों में इस धनराशि की बाबत कोई जानकारी नहीं मिली है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2023 और 2024 में भी पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed