फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two killed, one injured as water cooling machine compressor explodes

Ghaziabad News: पानी ठंडा करने वाली मशीन का कंप्रेशर फटा, दो की मौत, एक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured as water cooling machine compressor explodes
साहिबाबाद। लिंकरोड औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी फैक्टरी में टेस्टिंग के दौरान मशीन का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। मामला 7 मई की देर शाम का है। फैक्टरी के श्रमिक मुरादनगर के कनौजा गांव निवासी इमरान (27) और गोरखपुर निवासी त्रिभुवन (46) की मौत हो गई। जबकि तीसरे श्रमिक विहार निवासी बांके बिहारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 बृहस्पतिवार देर शाम तेज धमाके से गूंज उठा। धमाका होते ही साइट चार के प्लॉट संख्या 42/25 के पास भगदड़ मच गई। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि साइट चार की मैडोर्स रिन्यूवल एनर्जी फैक्टरी में पानी ठंडा करने वाली मशीन बनाई जाती है। बृहस्पतिवार देर शाम फैक्टरी में नई मशीन की टेस्टिंग की जा रही थी। उसी दौरान मशीन का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के गांव तक आवाज पहुंची। हादसे में श्रमिक इमरान, त्रिभुवन और बांके बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया गया। हादसे में त्रिभुवन का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया और सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान त्रिभुवन की मौत हो गई। जबकि कुछ समय बाद ही इमरान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायल बांके बिहारी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

---

धमाका होते ही पहुंचे आसपास की फैक्टरी संचालक
मशीन का कंप्रेशर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके प्रह्लादगढ़ी, वसुंधरा तक लोगों को आवाज सुनाई दी। साइट चार में संचालित कई फैक्टरियों के संचालक और श्रमिक ही नहीं प्रह्लादगढ़ी के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे के दौरान कंप्रेशर फटने से आग भी लगी, लेकिन उसे कंपनी के ही श्रमिकों ने बुझा लिया। हालांकि टीम भेजी गई, लेकिन जब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का बड़ा बेटा था इमरान, तीन बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
मुरादनगर के कनौजा गांव निवासी इमरान (27) घर के सबसे बड़े बेटे थे। परिवार में उनके पिता साबुद्दीन, छोटा भाई रिजवान, पत्नी शबनम और तीन बच्चे बेटी आलिया, बेटा आहद व असद हैं। इमरान ही घर में इकलौते कमाई करने वाले थे। इमरान की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव के लोग घर पर एकत्र होने लगे। वहीं परिवार व आस पड़ोस के कुछ लोग दिल्ली सफदरजंग अस्पताल पहुंचे।


-------
मशीन टेस्टिंग के समय कंप्रेशर फटने से हादसा होने की बात सामने आई है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल का इलाज चल रहा है। मृतक त्रिभुवन के परिजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अमित सक्सेना, प्रभारी एसीपी साहिबाबाद
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed