{"_id":"6a90582ee25dd5917e071b23","slug":"maulana-critically-injured-in-attack-with-sticks-and-iron-rods-fir-registered-against-four-accused-in-ghaziaba-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, मौलाना गंभीर रूप से घायल, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, मौलाना गंभीर रूप से घायल, चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Thu, 27 Aug 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:01 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की मुगल गार्डन कॉलोनी के पास मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र की मुगल गार्डन कॉलोनी के पास मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गम्भीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुगल गार्डन अक्शा मस्जिद के पास निवासी पीड़ित मौलाना खालिद पुत्र नजर मोहम्मद ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह रविवार बाजार के सामने खालिक की दुकान पर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी ही कॉलोनी का रहने वाला मुजम्मिल अपने दो बेटों शाह आलम व शरजीला और अपने एक रिश्तेदार नफीस के साथ वहां पहुंचा। पीड़ित मौलाना के अनुसार, आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस अचानक हुए हमले में मौलाना खालिद के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गम्भीर चोटें आई हैं। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित मौलाना खालिद ने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और थाना मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित मौलाना खालिद की शिकायत के आधार पर आरोपी मुजम्मिल व इसके बेटे शाह आलम और शरजीला तथा इसका रिश्तेदार नफीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन