{"_id":"6502099ff1e99da2af04d2d4","slug":"two-innocent-children-were-stuck-in-the-lift-for-half-an-hour-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-2335-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे दो मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे दो मासूम
विज्ञापन
साहिबाबाद। वजीराबाद-लोनी रोड स्थित भारत सिटी सोसायटी के फेस-दो के जी-2 टावर में दो बच्चे आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। निवासियों ने बच्चों का शोर सुनकर गार्ड की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर निवासियों ने बिल्डर के प्रति आक्रोश जाहिर किया है। निवासियों ने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।
सोसायटी के फेज-दो के बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष नारायण सिंह ने बताया कि ललित पाठक जी-दो टॉवर के आठवीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को उनकी आठ साल की बेटी रिध्या पाठक अपनी दोस्त के साथ सोसायटी के मैदान में खेलने गई थी। दोनों बच्चे पार्क में खेलकर अपने घर जा रहे थे। लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल के पास रुक गई। कुछ समय तक लिफ्ट नहीं चलने पर बच्चे शोर मचाने लगे। निवासियों ने बताया कि बच्चों को बाहर निकालने के बाद वे इतने डरे थे कि बोल नहीं पा रहे थे।
एक माह में चार बार अटकी लिफ्ट
भारत सिटी सोसायटी के फेज दो में कुल आठ टावर हैं। सभी टावर 14 मंजिल के हैं। इनमें एक हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। हर्ष नारायण ने बताया कि पिछले पांच साल से बिल्डर कोई भी रखरखाव का काम नहीं करा रहा है। लिफ्ट का वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) खत्म हो चुका है। फेज दो के टावर में एक माह में चार बार लिफ्ट में निवासियों के फंसने की घटना हो चुकी है। इसके साथ ही कई बार लिफ्ट चलते-चलते रुकती रहती है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन लोग भी फंसे थे
हर्ष नारायण सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व जी-2 टावर के 12वीं मंजिल पर रहने वाले हेमंत चावला, उनकी पत्नी और 10 साल का बेटा लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे। उस दौरान लिफ्ट में लगा अलार्म बजाया गया। मगर अलार्म नहीं बजा, सोसायटी के निवासियों ने परिवार को सकुशल बाहर निकाला। बिल्डर से शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी के पास शिकायत की गई मगर वहां भी केवल आश्वासन मिला।