फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two girl students molested, accused coaching operator arrested

Ghaziabad News: किशोरियों से छेड़छाड़, आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two girl students molested, accused coaching operator arrested
-दोनों किशोरियों को अलग-अलग कमरे में ले जाकर की हरकत
विज्ञापन

-किशोरी ने फोन पर मां को रोते हुए बताई संचालक की करतूत
-इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
इंदिरापुरम। माई सिटी रिपोर्टर

इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में फिजिक्स के कोचिंग संचालक ने एक्स्ट्रा क्लास देने के बहाने दसवीं की दो छात्राओं से छेड़छाड़ की। छात्राओं ने घर जाकर आपबीती बताई। इंदिरापुरम पुलिस ने संचालक सुनील कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार शाम उसे कोचिंग से गिरफ्तार कर लिया।

एक छात्रा की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी 16 साल की बेटी फिजिक्स की क्लास लेने के लिए कोचिंग सेंटर जाती है। उसकी सहपाठी भी साथ पढ़ने जाती है। 14 अगस्त से ही दोनों ने कोचिंग शुरू की थी। उसने दोनों से अलग-अलग एक्स्ट्रा क्लास में पढ़ाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी बेटी अपनी सहपाठी के साथ सुबह दस बजे कोचिंग सेंटर पहुंची थी। संचालक कुछ देर दोनों को एक साथ पढ़ाने के बाद पहले सहपाठी को कमरे में ले गया और वहां उसे अंदर बंद कर दिया। उसके साथ गंदी हरकत करके उनकी बेटी को भी कमरे में ले गया। वहां उनकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। छात्राएं किसी तरह कोचिंग से भागकर घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि वह और अन्य परिजन रक्षाबंधन पर घर गए थे। संचालक की हरकत से डरी छात्रा ने फोन पर आपबीती बताई। वह आधी रात में ही घर पहुंची और सुबह इंदिरापुरम कोतवाली जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।



-
महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी 16 साल की बेटी फिजिक्स की क्लास लेने के लिए कोचिंग संचालक के पास जाती थी। उसकी सहपाठी भी साथ पढ़ने जाती थी। 14 अगस्त से ही दोनों ने कोचिंग शुरू की थी, लेकिन संचालक ने देरी से कोचिंग शुरू करने के कारण दोनों को अलग-अलग एक्स्ट्रा क्लास में पढ़ाने के लिए कहा था। आरोप है कि उनकी बेटी अपनी सहपाठी के साथ सुबह दस बजे कोचिंग सेंटर पहुंची थी। संचालक ने कुछ देर दोनों को एक साथ पढ़ाने के बाद पहले सहपाठी को कमरे में ले गया और वहां उसे अंदर बंद कर दिया। उसके साथ गंदी हरकत करके फिर वह उनकी बेटी को भी कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने कमरा बंद करके उनकी बेटी से भी छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, संचालक ने दोनों को फिर से जबरन बैठाने की तैयारी कर रहा था। तभी किशोरियां कोचिंग से भागकर घर पहुंची।

मां और परिवार गया था बाहर, लौटकर कराई एफआईआर :
किशोरी की मां और परिवार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड गया था। संचालक की हरकत से डरी किशोरी ने मां को फोन पर आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। वह आधी रात में ही घर पहुंची और सुबह इंदिरापुरम कोतवाली जाकर पुलिस को मुकदमा कराया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वसुंधरा निवासी कोचिंग संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह लगाताार इधर-उधर भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed