फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two friends on a bike died after being hit by a car, causing a four-hour road blockage

Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, चार घंटे सड़क जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two friends on a bike died after being hit by a car, causing a four-hour road blockage
कालकागढ़ी चौराहे पर सड़क जाम के दौरान लोगों को रोकते मृतकों के परिजन। संवाद
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार रात इनोवा कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृतकों के परिजनों ने बृहस्पतिवार को आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शवों को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि न्यू कालका गढ़ी निवासी प्रियांशु (21), नेहरू नगर निवासी शिवा (20) और तुराबनगर निवासी साहिल (23) रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से जीटी रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

तीनों दिल्ली जूस कार्नर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई, जबकि तीनों बाइक सवार हवा में उछलने के बाद कार से टकराकर सड़क पर आ गिरे। पुलिस के अनुसार, किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ऐसे में सिर पर चोट लगने से तीनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवा ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया। साहिल वेंटीलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार चालक सहित तीन लोग हादसे के बाद भाग गए।
हादसे से आक्रोशित प्रियांशु और शिवा के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे शवों को आंबेडकर रोड स्थित कालकागढ़ी चौक पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी, एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय व तहसीलदार ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार सवार आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
हालांकि, भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शवों का दाह संस्कार करने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया और करीब चार घंटे बाद परिजन सड़क से हटे। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों को पुलिस ने दूसरे रास्तों से निकाला। बाद में पुलिस सुरक्षा में प्रियांशु और शिवा का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि प्रियांशु घर के पास स्थित टाइल्स की दुकान में नौकरी करता था और शिवा मेडिकल स्टोर में काम करता था। साहिल घंटाघर स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है।

........

डंडे लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

हादसे से आक्रोशित महिलाएं बृहस्पतिवार दोपहर कालकागढ़ी चौक पर पहुंचीं और आसपास के होर्डिंग उखाड़ कर फेंक दिए। उनमें से निकले बांस व डंडों को हाथों में लेकर महिलाएं सड़कों पर उतर गईं और वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। इससे होली चाइल्ड चौराहा से लेकर आंबेडकर रोड तक और पुराने बस स्टैंड से लेकर चौधरी मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने कार सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग की। आंबेडकर रोड पर चार घंटे चले हंगामे के दौरान पुलिस ने जाम में फंसे वाहन चालकों को पुलिस ट्रैफिक डायवर्ट कर दूसरे रास्तों से निकाला।

........

कार में मिली बीयर और शराब, मालिक गिरफ्तार
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। उसमें दो बीयर केन और शराब की बोतल बरामद हुई हैं। कार मालीवाड़ा निवासी प्रदीप सोलंकी के नाम पर है। प्रदीप ही कार चला रहा था। उसके साथ कार में उसका बेटा और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने देर शाम प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की गति तेज थी और उसमें तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था।

.......

गिरफ्तारी के बाद वीडियो में दिखाया आरोपी

कार मालिक की गिरफ्तारी के बाद नगर कोतवाल सचिन बालियान ने जाम लगा रहे लोगों को इसकी सूचना दी। साथ ही वीडियो कॉल कर आरोपी को दिखाया और आश्वस्त किया कि अन्य दो आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने आरोपी को मौके पर लाने की मांग की और जाम जारी रखा।


.......

कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर जाम लगाया। उनको किसी तरह शांत कर शवों का दाह संस्कार कराया गया।

-धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed