Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two cases registered against Wave City builders ranging from fraud in name of plot sales to reluctance in refu

गाजियाबाद: कहीं प्लॉट के नाम पर ठगी तो कहीं रकम लौटाने में आनाकानी, वेव सिटी के बिल्डरों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Nov 2026 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 04:33 PM IST
सार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में बिल्डरों पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी एक महिला ने जहां 6.40 लाख रुपये वापस न करने और अभद्रता का आरोप लगाया है, वहीं शाहपुर बम्हैटा में प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Two cases registered against Wave City builders ranging from fraud in name of plot sales to reluctance in refu
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में बिल्डरों पर धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी एक महिला ने जहां 6.40 लाख रुपये वापस न करने और अभद्रता का आरोप लगाया है, वहीं शाहपुर बम्हैटा में प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला
आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित सिटी अपार्टमेंट निवासी संध्या पत्नी विवेक आनंद चौधरी ने बिल्डर विराज यादव और मयंक शर्मा पर 6 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसीपी को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत के अनुसार, संध्या ने 10 दिसंबर 2025 को भी एक शिकायती पत्र दिया था, जिस पर लाल कुआं पुलिस चौकी में कार्रवाई के दौरान बिल्डर विराज यादव व मयंक शर्मा के साथ समझौता हुआ था। समझौते के तहत दोनों ने दो महीने के भीतर 6.40 लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 20 जनवरी को विराज यादव ने उन्हें 3 लाख रुपये नकद दिए थे और फरवरी में शेष 3.40 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन इसके बाद बकाया रकम नहीं दी गई। जब भी बकाया राशि के लिए संपर्क किया गया तो टाल-मटोल किया गया और अब फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। आरोप है कि फोन उठाने पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह हृदय रोगी हैं और इस व्यवहार से काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोपी विराज यादव पुत्र विक्रम सिंह और मयंक शर्मा पुत्र चमन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित संध्या की शिकायत के आधार पर आरोपीगण विराज यादव पुत्र विक्रम सिंह निवासी कृष्णा विहार, लालकुंआ वेव सिटी तथा मयंक शर्मा पुत्र चमन सिंह निवासी काकानगर, गली नं 2 शामली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का मामला
इसी बीच, वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा में प्लॉट दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने का एक और मामला सामने आया है। वसुंधरा निवासी मनीष पाल पुत्र जयवीर सिंह ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, शौर्यपुरम एस.टी.पी.एल, शाहपुर बम्हैटा स्थित खसरा संख्या 1290 के प्लॉट संख्या वी-141 (रकबा 175 वर्ग गज / 146.317 वर्ग मीटर) को लेकर सौदा हुआ था। आरोप है कि वी.एस. इंफ्राटेक, शाहपुर बम्हैटा के प्रोपराइटर विराज यादव और मयंक ने बतौर बयाना 10 लाख रुपये लिए थे।


पीड़ित का कहना है कि एक साल बीत जाने के बावजूद जब प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई तो उन्हें संदेह हुआ। शौर्यपुरम जाकर पड़ताल करने पर पता चला कि संबंधित प्लॉट आरोपियों का है ही नहीं। आरोप है कि अब एक साल बाद भी आरोपी न तो रकम वापस कर रहे हैं, न फोन उठा रहे हैं और न ही कार्यालय पर मिल रहे हैं। पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त से मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित मनीष पाल की शिकायत के आधार पर आरोपीगण मयंक शर्मा पुत्र चमन सिंह निवासी गली नं 2, शामली तथा विराज यादव पुत्र उमेश चन्द्र निवासी शाहपुर बम्हैटा वेव सिटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed