{"_id":"671965ebf7e1792f410c4fb7","slug":"two-brothers-shot-their-neighbor-over-a-dispute-over-taking-out-a-tractor-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-495635-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाइयों ने पड़ोसी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाइयों ने पड़ोसी को मारी गोली
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी क्षेत्र के गांव बम्हेटा में रहने वाले कविंद्र और रविंद्र का पड़ोसी सुनील यादव से बुधवार सुबह घर के सामने से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रविंद्र उर्फ लाला ने सुनील यादव को तमंचे से गोली मार दी। सीने में दाएं ओर गोली लगने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान सुनील अपने तहेरे भाई कपिल के साथ घर के बाहर बैठे थे। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों कविंद्र और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में कपिल ने बताया कि बुधवार सुबह रविंद्र और कविंद्र ने घर के बाहर आकर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली सुनील के सीने में लगी। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमला कर आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने रहते हैं।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपी रविंद्र और कविंद्र को काली माता मंदिर आदित्य वर्ल्ड सिटी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घर से सामने से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इसी दौरान सुनील और कपिल घर के बाहर थे। सुनील ने घर के सामने से ट्रैक्टर निकालने पर आपत्ति की तो उन्होंने कहा कि यह कोई निजी रास्ता नहीं है। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रविंद्र ने घर से तमंचा लाकर सुनील पर फायर कर दिया। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तमंचा और एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
दोहरा हत्याकांड में कपिल के गवाह होने से मानते हैं रंजिश
पुलिस को जांच में यह भी पता चल कि 2017 में दो चचेरे भाई जोगेंद्र और जुगनी की हत्या हुई थी। जिसमें फूल कुमार व अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। कविंद्र फूल कुमार के साथ रहता था। इस मामले में कपिल गवाह है। ऐसे में कविंद्र कपिल व उसके परिवार से रंजिश मानता है। बुधवार को हुई सुनील पर फायरिंग के मामले में भी कपिल मुख्य गवाह है।