{"_id":"6619a9559ea7a48576022e46","slug":"two-arrested-for-withdrawing-money-by-changing-debit-card-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102553-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस ने एटीएम बूथों पर लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर रकम साफ करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर बदमाश है और सहारनपुर और हरिद्वार से आकर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दो व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनके डेबिट कार्ड बदलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर गोविंदपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप दो संदिग्ध पकड़े। पूछताछ में दोनों शातिर बदमाश निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न बैंकों के 179 डेबिट कार्ड, पेचकस, फेवीकॉल और पांच हजार की नकदी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम संदीप कुमार निवासी नवादा रोड, स्मार्ट सिटी सदर कोतवाली सहारनपुर व सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी थाना गंगनहर रुड़की उत्तराखंड बताया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम बूथों पर रकम निकासी के लिए पहुंचे लोगों को झांसे में लेकर उनका डेबिट कार्ड बदलकर रकम साफ करते थे। आरोपी मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर और झांसी सहित कई शहरों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी घटनाएं करने के बाद आराम से फरार हो जाते थे।