फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two arrested for stealing lakhs from two houses in Khoda

Ghaziabad News: खोड़ा के दो घरों में लाखों की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing lakhs from two houses in Khoda
खोड़ा। थानाक्षेत्र का वंदना एंक्लेव और सरस्वती विहार कॉलोनी में घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने चोरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मूलरूप से हरदोई के पाली स्थित मुंडेर निवासी अभय उर्फ सोनू और अलीगढ़ के सासनी अड्डा स्थित भोजपुरा निवासी शाहरुख हैं। दोनों के पास से पुलिस ने चोरी किए कुछ गहने और करीब 10,500 रुपये भी बरामद किए हैं। सोमवार को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि आरोपी अभय वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 63 स्थित छिजारसी और शाहरुख चोटपुर कॉलोनी में रहते हैं। 17 फरवरी को दोनों ने वंदना एंक्लेव स्थित घर में घुसकर चोरी की थी। यहां से चोरी किए जेवरात को आरोपियों ने 20 हजार रुपये में राह चलते लोगों को बेच दिया था। इससे करीब दो महीने पहले दोनों ने सरस्वती विहार कॉलोनी में मकान के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी की थी। यहां से चुराए गहने आरोपियों ने 16 हजार रुपये में बेचे। सोमवार को पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों को ट्रेस कर चुकी थी और उनकी तलाश में जुटी थी। आरोपियों से 10,500 रुपये की नकदी और करीब पांच लाख रुपये का चोरी किया सामान बरामद किया है। एसीपी ने बताया कि अभय के खिलाफ दो और शाहरुख पर चोरी व लूट के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed