{"_id":"6ab2df265dbc2c4f1605bdf0","slug":"two-arrested-at-railway-station-24-bottles-of-illicit-liquor-seized-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-983786-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर दो गिरफ्तार, 24 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेलवे स्टेशन पर दो गिरफ्तार, 24 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद
विज्ञापन
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो युवकों को प्रतिबंधित शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब लेकर बिहार जा रहे थे, जहां शराबबंदी लागू है।
जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा जांच और नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम यात्रियों व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी बीच दो युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिए। पुलिस ने रोककर पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली, तो बैग से 24 बोतल प्रतिबंधित शराब बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी अनमोल कुमार और सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।