फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused of robbery theft and snatching arrested in encounter in Ghaziabad

Ghaziabad: मुठभेड़ में लूट, चोरी और छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; आरोपियों के खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 10:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Jan 2025 10:54 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला कि घायल आरोपी आफताब और केतन हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी आफताब के खिलाफ चोरी, छिनैती और लूट के 18 और केतन के खिलाफ 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Two accused of robbery theft and snatching arrested in encounter in Ghaziabad
पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लूंबिनी अपार्टमेंट के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। वारदात बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे की है। बाइक सवारों ने पहली फायरिंग के बाद बाइक दौड़ा दी लेकिन कुछ दूर बाद बाइक गिरने पर दोबारा फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों युवकों के पैर में लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बागपत के खामपुर लुहारी निवासी केतन और जनता मजदूर कॉलोनी वेलकम दिल्ली निवासी आफताब उर्फ लुकमान को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट समेत कई अपराधों के आरोप में 40 से भी ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 जनवरी की रात लूंबिनी अपार्टमेंट के पास चेकिंग चल रही थी। यूपी गेट की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी और बाइक लेकर 2/5 की पुलिया तरफ भाग गए। कच्चे रास्ते से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तो दोबारा आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी और पकड़े गए। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि घायल आरोपी आफताब और केतन हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी आफताब के खिलाफ चोरी, छिनैती और लूट के 18 और केतन के खिलाफ 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ट्रांस हिंडन एरिया में मोबाइल छिनैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि अभी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे और दो कारतूस समेत 5300 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा तीन कारतूस के खोखे भी आरोपियों के पास से मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed