फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused of robbery and goldsmith arrested

Ghaziabad News: लूटपाट के दो आरोपी और सुनार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery and goldsmith arrested
गाजियाबाद। लूटपाट के दो आरोपी और एक सुनार को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो चेन, तमंचा और बाइक बरामद की है। गिरोह के सरगना पर दिल्ली एनसीआर में 36 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे बुराड़ी दिल्ली निवासी सनव्वर उर्फ समीर उर्फ सोनू और नंदनगरी दिल्ली निवासी विवेक है। सनव्वर मूलरूप से बिनौली बागपत और विवेक बुलंदशहर के मोहल्ला तिमान नगर का रहने वाला है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लूटे गए माल को बड़ौत बागपत निवासी रामू सुनार को बेचते थे। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में सनव्वर ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में एक साल पहले विवेक से हुई थी। दोनों नशे के आदी हैं। लत को पूरा करने के लिए दोनों एक साल से लूटपाट कर रहे हैं। लुटेरों ने बताया कि परेशानी बताकर वे राहगीरों को सस्ते दामों में मोबाइल बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed