फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two accused arrested for shopping using a fraudulently obtained credit card.

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर शॉपिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for shopping using a fraudulently obtained credit card.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर शॉपिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक बैंक के ग्राहक से करीब 3.12 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से दस आईफोन सहित लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य के अनुसार 10 सितंबर को एक महिला ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपियों ने खुद को एक निजी बैंक का क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बताकर उनके खाते से दो बार में 3,12,589 रुपये अनधिकृत रूप से निकाल लिए। इसके बाद इंदिरापुरम पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। शुक्रवार को पुलिस टीम ने दिल्ली निवासी अरुण और अंकित कुशवाह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सीधे-सादे लोगों को क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल जमा कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजते थे। इन लिंक के माध्यम से वे लोगों से धनराशि स्थानांतरित करवाते थे और फिर ऑनलाइन खरीदारी करते थे। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दस आईफोन बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, एक बोट एयरपॉड्स, एक ईयरबड्स और एक ट्रिमर भी मिला है। बरामद सामान में एक गारमेंट्स स्टीमर, एक पावर बैंक और तीन मोबाइल एडाप्टर भी शामिल है। आरोपियों के पास से 1200 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करते थे धोखाधड़ी
एसीपी ने बताया कि आरोपी क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल जमा कराने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे विभिन्न प्रकार के फर्जी लिंक बनाकर मोबाइल नंबरों पर भेजते थे। इन लिंक के माध्यम से बिल जमा कराने की बात कहकर उनसे धनराशि ट्रांसफर करवाते थे। ट्रांसफर की गई धनराशि से वे ऑनलाइन खरीदारी करते थे और महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed