{"_id":"66f0c8ec238b88f7f905f6bb","slug":"two-accused-absconding-in-rashid-murder-case-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112162-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राशिद हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राशिद हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने राशिद हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपी सुहैल और जावेद को रविवार को यमुना पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बदरपुर गांव में राशिद की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपी गुलफाम और शहनाज को गिरफ्तार किया गया। इनके अलावा दो अन्य फरार चल रहे थे। जिनकी पहचान सुहैल और जावेद क रूप में हुई। दोनो ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल फोन को लेकर राशिद व उसके लडके सौफियान से विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर सौफियान अपने घर चला गया। उसके वापस न आने पर राशिद ने दोनों को जेल भिजवाने की धमकी दी। तभी आरोपियों ने योजना बनाकर 16 सिंतबर की रात वारदात को अंजाम दिया।