{"_id":"64458873acdf4f8fc1046fb4","slug":"two-absconding-accused-arrested-in-the-murder-of-the-salon-operator-ghaziabad-news-c-30-1-87281-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सैलून संचालक की हत्या में फरार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सैलून संचालक की हत्या में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। सैलून संचालक मोईन की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मुख्य आरोपी साजिद ने हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मुख्य आरोपी के साथी हैं। मामले में मोईन की पत्नी समेत दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेम संबंध अड़चन बने पति को दूर करने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हत्या की थी।
डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी पिलखुवा के सद्दीकपुरा निवासी फिरोज उर्फ फोली और पिलखुवा गढ़ी निवासी अनवर हैं। 10 अप्रैल को शाहपुर बम्हैटा में एक व्यक्ति का शव हाईवे के किनारे पड़ा मिला था। जिसकी पहचान पिलखुवा हापुड़ के सद्दीकपुरा निवासी मोईन के रूप में की गई थी। मोईन सैलून संचालक था।
डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि नौ अप्रैल को मोईन की पिलखुवा में अंगोछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए मोईन के शव को बम्हैटा गांव में सडक किनारे फेंक दिया था। मोईन के बेटे आदिल ने अपनी मां रेशमा और उसके प्रेमी साजिद उर्फ लाल भाई पर हत्या का शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि मोईन की पत्नी रेशमा के साजिद उर्फ लाल भाई से प्रेम संबंध थे। जिसका मोईन विरोध करता था।
विज्ञापन
मोईन को रास्ते से हटाने के लिए लाल भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोईन की हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने पत्नी और उसके एक साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी साजिद उर्फ लाल भाई ने हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि साजिद उर्फ लाल भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।