फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Twenty acres of crop was destroyed due to leakage in the track of Rajwaha

धौलाना: रजवाहा की पटरी में हुए रिसाव से बीस एकड़ फसल हुई तबाह, 31 किसानों की सूची प्रशासन को सौंपी

Sun, 27 Mar 2022 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना।
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 04:48 PM IST
सार

धौलाना में रजवाहे की पटरी कट जाने से गेहूं व सरसों की 240 बीघा जमीन बुरी तरह प्रभावित हो गई। पटरी टूटने की भनक लगने पर किसानों ने रजवाहे की पटरी रोकने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते बेकाबू रजवाहे की पटरी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन
Twenty acres of crop was destroyed due to leakage in the track of Rajwaha
रजवाहे के बेकाबू पानी से तबाह हुई फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलाना में रजवाहे में जंगली जानवरों द्वारा खोदी गई पटरी में हुए रिसाव के चलते पटरी कट जाने से हसनपुर गांव में गेहूं व सरसों  की 240 बीघा जमीन बुरी तरह प्रभावित हो गई। पटरी टूटने की भनक लगने पर किसानों ने रजवाहे की पटरी  रोकने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के चलते बेकाबू रजवाहे की पटरी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

विज्ञापन


किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पटरी कट जाने की सूचना दी लेकिन घंटों बाद भी किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचना उचित नहीं समझा। ग्राम प्रधान चौधरी राजपाल सिंह ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने संबंधित लेखपाल को पीड़ित किसानों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों  ने बताया कि  कि रजवाहा  की पटरी  टूटने की सूचना  मिली तो किसान  मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते तेज बहाव के चलते  रजवाहे की पटरी कटती रही। तेज बहाव के चलते बेकाबू पानी से गेहूं व सरसों की फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि सिचाई विभाग के अधिकारियों को फोन लगाते रहे लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह को अवगत कराया जा चुका है। तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद सिचाई विभाग के अधिकारियों ने जिलेदार ने रजवाहा के कटाव को बंद कराने का प्रयास किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रजवाहा में क्षमता से ज्यादा पानी छोड़े जाने पटरी टूट गई। रजवाहा की पटरी टूटने से करीब 240 बीघा गेहूं की फसल पानी में डूब गई। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें रजवाहे की  पटरी टूटने सूचना मिली है। नुकसान के संबंध में लेखपाल को आदेश दिया गया है। जिनकी फसलें बर्बाद हुई हैं इसकी दो दिन में लेखपाल सूची सौपें। 


इन किसानों की डूबी फसल
लेखपाल ने बताया की ग्राम निवासी करतार, कुलदीप, सुनील, सतीश, मुकेश, राकेश, महेश, रामनिवास, अशोक ,राजीव, शालिनी त्यागी ,श्रीनिवास, देवेंद्र, ज्ञानेंद्र, योगेंद्र, इंद्रेश ,सुरेंद्र ,राजेश, राजपाल सिंह, सरवन सिंह, लोकेंद्र सिंह, जय प्रकाश ,हरेंद्र ,जयपाल, रामकृपाल, राज कुमार ,राकेश ,बृजेश ,अनिल, जतन ,जयवीर, जगबीर आदि किसानों की करीब 240 बीघा जमीन पूरी तरह से पानी में डूब गई है। सिंचाई विभाग के जिलेदार के माध्यम से रजवाहा की पटरी बनवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed