{"_id":"6a8b04d0b0ffc5276105ac65","slug":"truck-overturns-into-roadside-ditch-massive-two-kilometer-traffic-jam-ensues-traffic-disrupted-for-four-hours-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रक पलटा, दो किमी लगा लंबा जाम, चार घंटे प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रक पलटा, दो किमी लगा लंबा जाम, चार घंटे प्रभावित रहा यातायात
Sun, 23 Aug 2026 09:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:00 PM IST
सार
गाजियाबाद में रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन पुलिस चौकी के पास रविवार को नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे हादसों का कारण बन गए। सड़क किनारे बने गड्ढों में अलग-अलग स्थानों पर बदरपुर से भरा ट्रक और भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गए।
विज्ञापन
सड़क किनारे बने गड्ढे में ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन पुलिस चौकी के पास रविवार को नगर पालिका की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे हादसों का कारण बन गए। सड़क किनारे बने गड्ढों में अलग-अलग स्थानों पर बदरपुर से भरा ट्रक और भूसे से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गए। हादसे के बाद ट्रकों रावली रोड पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सब्जी मंडी से काकड़ा गेट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब चार बजे दोपहर रावली चुंगी नंबर तीन के पास बदरपुर से भरा ट्रक सड़क किनारे चौकी के पास पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंस कर पलट गया। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सुबह करीब सात बजे चुंगी नंबर तीन चौकी के सामने ओवरलोड भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में फंस कर तिरछी हो गई। दोनो वाहनों से सड़क पर रावली रोड पर दोनों ओर से आने वाले वाहन आमने-सामने फंस गए। करीब आधे घंटे में सब्जी मंडी से बिजलीघर के पास तक करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। बाद में जाम काकड़ा गेट तक पहुंच गया। जाम के कारण पाइपलाइन और शाहजादपुर मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलते दिखाई दिए। छुट्टी के दिन जाम में फंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। ट्रकों को हटाने में करीब दो घंटे का समय लगा। इसके बाद भी यातायात सामान्य होने में करीब आधा घंटा लग गया। दोपहर दो बजे के बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रावली रोड पर पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। सड़क किनारे खोदे गए गड्ढों में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। लोगों ने गड्ढों को जल्द भरवाने और निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन