{"_id":"67ec43119b6dc37c0901c4cf","slug":"truck-hits-bike-riding-couple-woman-dies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105620-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, महिला की मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गदाना गांव के समीप मंगलवार शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में विवाहिता मन्नतशा 20 की मौत हो गई, जबकि पति सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित हावल गांव के रहने वाले सलमान अपनी पत्नी मन्नतशा के साथ बाइक द्वारा किसी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार शाम वह मोदीनगर-हापुड़ मार्ग होते हुए लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह हापुड़ मार्ग स्थित गदाना गांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तर ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही सलमान और मन्नतशा से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलाें को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मन्नतशा को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।