{"_id":"63a9b6b3b2227f120d1a059c","slug":"truck-driver-died-due-to-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गन्ने से भरा ट्रक, करंट लगने से चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया गन्ने से भरा ट्रक, करंट लगने से चालक की हुई मौत
Mon, 26 Dec 2022 08:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:29 PM IST
सार
करंट से ट्रक चालक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को साथ ले गए, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर गन्ना क्रय केंद्र से चीनी मिल जा रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट से ट्रक चालक की मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को साथ ले गए, परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी आजाद (24) पुत्र सरफराज सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना भरकर सिंभावली चीनी मिल जा रहा था। ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा होने के कारण गन्ने ट्रक बॉडी से भी ऊपर तक भरे थे। जैसे ही ट्रक बलवापुर के पास पहुंचा तो सड़क पर खंभों पर खींची गई हाईटेंशन लाइन में गन्ने उलझ गए। जिससे ट्रक में करंट उतर आया, ट्रक में मौजूद चालक जैसे ही बाहर की तरफ बिजली के तार देखने को उतरा तो वह झुलस गया।
विज्ञापन
जिसको राहगीरों और पुलिस की मदद से गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन चालक आजाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के साथ ले गए हैं, वहीं ट्रक को कब्जे में लिया हुआ है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।