{"_id":"68414ee031026d28a00138a5","slug":"truck-driver-beaten-to-death-in-ghaziabad-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Murder: ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या, झुग्गी-झोपड़ी के पास पड़ा मिला था शव; हत्यारोपी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Murder: ट्रक चालक की पीट-पीटकर हत्या, झुग्गी-झोपड़ी के पास पड़ा मिला था शव; हत्यारोपी की तलाश जारी
Thu, 05 Jun 2025 01:31 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:31 PM IST
सार
हत्या का शक सेक्टर 13 में ही चाय की दुकान चलाने वाले युवक पर जताया जा रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गेंदा लाल मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित गुन्नौर के पाली का रहने वाला था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी ट्रक चालक गेंदा लाल (30) की मंगलवार की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ट्रक चालक का शव बुधवार को झुग्गी-झोपड़ी के पास ही पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में गेंदा लाल के पैर व रिप्स की हड्डी टूटने व शरीर पर कई जगह चोट होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अभी तक हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्या का शक सेक्टर 13 में ही चाय की दुकान चलाने वाले युवक पर जताया जा रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गेंदा लाल मूल रूप से मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित गुन्नौर के पाली का रहने वाला था। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन