फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by the mischievous act, NEET student forced to quit coaching

Ghaziabad News: मनचले की हरकत से परेशान नीट की छात्रा कोचिंग छोड़ने का मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the mischievous act, NEET student forced to quit coaching
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी नीट की कोचिंग कर रही छात्रा मनचले की हरकत से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर है। मनचला और उसके दोस्त फोन पर छात्रा को परेशान करते हैं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। दहशत में आई छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा गाजियाबाद से कोचिंग कर रही है। आरोप है कि एक मनचला काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। मनचला छात्रा का ट्रेन,बस और ऑटो में पीछा कर उससे छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि मनचले का एक दोस्त छात्रा की कॉलोनी में रहता है और वह भी फोन करके छात्रा को धमकी देता है। जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने आरोपियों से विरोध जताया तो आरोपी के पिता और भाई ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी ज्ञान प्रकाश का कहना है कि महिला की तहरीर पर असमित मलिक, मुनेश मलिक, सहदेव और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed