फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Troubled by the debtors, the conspiracy of disappearance was hatched

Ghaziabad News: कर्जदारों से परेशान होकर रची थी गुमशुदगी की साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the debtors, the conspiracy of disappearance was hatched
गाजियाबाद। बैंक के लोन और कर्जदारों से बचने के लिए जनरल स्टोर सामान की सप्लाई करने वाले की पत्नी ने पति की लोनी बॉर्डर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की पता चला कि सूचना झूठी है और कर्जदारों से बचने के लिए संतोष पांडेय ने पत्नी और रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रची। मामले में पुलिस ने संतोष पांडेय, उसकी पत्नी प्रीति, भाई रोहित पांडेय, उन्नाव के सदवाड़ा निवासी साढू़ रविशंकर और साला रजनीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि राम विहार लोनी निवासी प्रीति पांडेय ने 14 अप्रैल को लोनी बॉर्डर थाने में अपने पति संतोष पांडेय की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि संतोष परचून के सामान को दुकानों पर फुटकर में बेचते हैं। 13 अप्रैल को वह सामान की सप्लाई करने गए थे। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटे। डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि संतोष ने बंथला में मकान बनवाया था। इसके लिए उसने बैंक लोन और बाजार के कुछ लोगों से करीब आठ लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे।
विज्ञापन

संतोष रुपये नहीं लौटा पा रहा था। ऐसे में कर्ज देने वाले लोग उस पर रकम लौटने का दबाव बना रहे थे। जिससे संतोष परेशान था। इसी से बचने के लिए उसने खुद के गुमशुदा होने की साजिश रची और हरिद्वार चला गया। डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि संतोष ने पत्नी प्रीति को अपना फोन दे दिया था और दो दिन बाद पुलिस को देने की बात कही। प्रीति ने ऐसा ही किया और अपनी बहन के साथ मोबाइल लेकर पुलिस के पास गई और कहा कि यह मोबाइल उन्हें झाड़ियों में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर से परिवार के संपर्क में था संतोष
डीसीपी ने बताया कि सभी की कॉल डिटेल के सामने आया संतोष हरिद्वार से ही परिवार के संपर्क में था। 14 अप्रैल को गुमशुदा संतोष पत्नी व रिश्तेदारों से बातचीत करने के सबूत मिले। जांच के बाद पुलिस संतोष को हरिद्वार से बरामद कर लाई और सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed