फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trouble ended after 26 days, everyone got Ganga water

Ghaziabad News: 26 दिन बाद खत्म हुई परेशानी, सबको मिला गंगाजल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Trouble ended after 26 days, everyone got Ganga water
साहिबाबाद। टीएचए में 26 दिन बाद पानी की परेशानी खत्म हुई। बृहस्पतिवार को हर घर में गंगाजल पहुंचा। बुधवार रात प्रताप विहार प्लांट में भी गंगाजल पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यहां से वसुंधरा, वैशाली व नोएडा के बचे हुए क्षेत्र में भी गंगाजल की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

प्लांट की सफाई के लिए हर साल दशहरा के मौके पर हरिद्वार से ही गंगाजल रोक दिया जाता है। इस दौरान किसानों को भी पानी की जरूरत नहीं होती, ऐसे में करीब 20 से 25 दिन तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं होती। 12 अक्तूबर को प्लांट बंद कर दिया था। इसके बाद से लाखों लोगों को जीडीए और नगर निगम अपने-अपने ट्यूबवेल से एक ही समय पानी की आपूर्ति कर रहे थे। इसमें कई बार लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था और लोग बाजार के बोतल बंद पानी पर निर्भर थे। गंगाजल प्लांट मैनेजर ब्रह्मानंद ने बताया कि 1 नवंबर को हरिद्वार से गंगाजल छोड़ा गया। 48 घंटे बाद नहर तक पानी पहुंचा था। इसके बाद हिंडन नदि में भी पूजा के लिए गंगाजल दिया गया। ऐसे में पानी का स्तर कम होने की वजह से प्लांट तक पानी नहीं पहुंचा था। सोमवार तक केवल सिद्धार्थ विहार प्लांट तक ही पानी पहुंचा था। इससे नोएडा एवं इंदिरापुरम के लोगों को मंगलवार 5 नवंबर से गंगाजल मिलना शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार से प्रताप विहार प्लांट से भी गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई और लोगों को सुबह-शाम पानी मिला।
विज्ञापन

-किस प्लांट से कितना और कहां दिया जाता है गंगाजल-

सिद्धार्थ विहार गंगाजल प्लांट
-100 क्यूसेक पानी की आपूर्ति इस प्लांट से होती है
-80 क्यूसेक गंगाजल यहां से नोएडा को आपूर्ति होता है
-15 क्यूसेक पानी मिलता है इंदिरापुरम के लोगों को
-5 क्यूसेक पानी सिद्धार्थ विहार योजना में होता है आपूर्ति

प्रताप विहार गंगाजल प्लांट
-50 क्यूसेक पानी जाता है इस प्लांट से
-23 क्यूसेक मांग है वसुंधरा (निगम) जोन की
-7 क्यूसेक पानी इंदिरापुरम जोन को दिया जाता है
-20 क्यूसेक पानी नोएडा को आपूर्ति होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed