फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trials completed for Ranji and CK Nayudu Trophy

Ghaziabad News: रणजी और सीके नायडू ट्रॉफी के लिए ट्रायल संपन्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Trials completed for Ranji and CK Nayudu Trophy
गाजियाबाद। रणजी और सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के लिए खिलाड़यों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गाजियाबाद से चयनित खिलाड़ी कानपुर में यूपी टीम में चयन के लिए जाएंगे। सोमवार को स्थानीय स्तर पर हुए ट्रायल में गाजियाबाद और बागपत के 189 खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाने वाली रणजी और सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हर खिलाड़ी पूरा जोर लगाता है। सोमवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर इन दोनों ट्राॅफी में चयनित होने के लिए खिलाड़ियों ने पूरा दम लगा दिया। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के महासचिव मनोज माकड़ ने बताया कि ट्रायल में गाजियाबाद और बागपत के 189 खिलाड़ी पहुंचे। इसमें 85 बल्लेबाज, 10 विकेट कीपर, 62 तेज गेंदबाज और 32 स्पिन गेंदबाज कैटेगरी में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन के लिए पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अजय शर्मा और पूर्व रणजी प्लेयर हर्ष माथुर और मनीष गिरी यहां पहुंचे थे। चयनकर्ताओं ने बारीकी से खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा। फाइनल लिस्ट को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पास भेजा जाएगा, जहां अंतिम रूप से खिलाड़ियों के चयन के बाद यूपी की टीम बनाई जाएगी। ट्रायल में जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, डॉयरेक्टर मतलूब मोहम्मद, राजीव बाली, देवेंद्र चौधरी, कुश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed