फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tree branches dangling over power lines in Vaishali Sector-3A; street light also broken.

Ghaziabad News: वैशाली सेक्टर-3ए में बिजली तारों पर झूल रही टहनियां, स्ट्रीट लाइट भी टूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tree branches dangling over power lines in Vaishali Sector-3A; street light also broken.
वैशाली। सेक्टर-3ए में बिजली व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। मकान संख्या 321 व 322, पीएनबी रोड के सामने पेड़ों की बड़ी टहनियां बिजली के तारों को छू रही है, इससे आए दिन तारों में चिंगारी उठती है। बारिश और तेज हवा के दौरान यह स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं, मकान संख्या 208, सेक्टर-3ए बिजलीघर के सामने के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट टूट कर गिर गई है। स्थानीय निवासी आरके और विवेक माथुर ने बताया कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से जल्द टहनियों की छंटाई कराने और नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। वहीं, नगर निगम प्रकाश प्रभारी आश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की कुछ खराब स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उनको ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed