फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Treatment of patients started in 50 bed joint hospital in Loni from today

Ghaziabad News: आज से लोनी में 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Treatment of patients started in 50 bed joint hospital in Loni from today
गाजियाबाद। आज (शनिवार) से लोनी में 50 बेड के संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से अस्पताल में स्टाफ की तैनाती पहले ही हो चुकी है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इस चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि लोनी में संयुक्त जिला चिकित्सालय खुलने से लगभग 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी जगह काम करता रहेगा।
विज्ञापन

लोनी क्षेत्र में 49 गांव हैं। इसके अलावा करीब 800 छोटी बड़ी कॉलोनियां बसी हैं। लोनी में 10 लाख से भी ज्यादा आबादी पर महज एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) है। छोटी बीमारियों के लिए भी लोनी क्षेत्र के लोगों को जिला एमएमजी अस्पताल और संजयनगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय आना पड़ता था। ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को दिल्ली जाना पड़ता था। अब उन्हें सभी सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

मार्च 2014 में लोनी क्षेत्र में 50 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था और 2018 में अस्पताल के लिए शासन से बजट जारी हुआ। 10 करोड़ की लागत से तैयार हुए अस्पताल को शनिवार से जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की थी। अस्पताल की पूरी इमारत बनकर तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है और स्टाफ भी तैनात किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये मिलेंगी सुविधाएं

लोनी के संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रसव और सामान्य ऑपरेशन के साथ दांत, नेत्रों और नाक, कान, गले के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। इसके अलावा रक्त संबंधी सभी जांच अस्पताल में ही हो सकेंगी। अस्पताल में दो ओटी, ओपीडी और इमरजेंसी का निर्माण किया गया है।




तीन जिलों को मिलेंगे सीटी स्कैन सेंटर

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जिला एमएमजी अस्पताल के अलावा शामली और संभल के जिला अस्पतालों को भी सीटी स्कैन सेंटर का तोहफा देंगे। यह सीटी स्कैन सेंटर पीपीपी मॉडल पर काम करेंगे। रोगियों को इन सेंटरों से निशुल्क सीटी स्कैन कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed