फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Travel will be safe with the help of Rail and Track Mitra: Prakash D

रेल और ट्रैक मित्र के सहयोग से सुरक्षित होगी यात्रा : प्रकाश डी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Travel will be safe with the help of Rail and Track Mitra: Prakash D
गाजियाबाद। रेलवे ट्रैक पर सिक्का, सिलिंडर, खंभा रखने और ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी ने कार्य योजना तैयार की है। बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सीओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जीआरपी के एडीजी प्रकाश डी. ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेल और ट्रैक मित्र के सहयोग व लोकल पुलिस से बेहतर समन्वय करके रेल यात्रा को सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके अलावा खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही रेलवे ट्रैक की गूगल मैपिंंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी प्रकाश डी. ने बताया कि रेलवे सुरक्षा के लिए मंथन कर पूरी कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें सबसे पहले जीआरपी, आरपीएफ के अलावा लोकल पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। तीनों पुलिस टीम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ताकि आसानी सूचनाओं का आदान प्रदान आसानी से हो सके। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सत्यापन होगा। आसपास बने घरों में रहने वाले लोगों से जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस बेहतर समन्वय रखेगी। अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि किसी भी स्थिति में अधिकारियों से आसानी से संपर्क किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनके जरिये विभिन्न प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिरों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में सबसे बड़ा रेलवे ट्रैक : एडीजी ने बताया कि यूपी में 16,000 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक है, जो देश में सबसे अधिक है। इसलिए यहां पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हरियाणा चुनाव को देखते हुए सीमांत जिलों की व्यवस्था को परखा जा रहा है। इसकी शुरुआत सहारनपुर से होगी। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चों के द्वारा शरारत में ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की घटनाएं हुई हैं, जांच में सामने आया कि इन घटनाओं को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों ने अंजाम दिया। इसलिए इन घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

10 वर्षों में हुई घटनाओं का निकाला जाएगा रिकॉर्ड
जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि देखा जा रहा है कि पत्थरबाजी, ट्रेन पलटाने, रेलवे ट्रैक उखाडने, रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत आदि घटनाएं सबसे ज्यादा कहां पर हुई हैं। इनमें कौन लोग शामिल थे, वह अब कहां हैं। घटनास्थल कहां, इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। उसी हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed