{"_id":"6a8df458a8dbf482e50735a5","slug":"transport-department-cracks-down-on-old-vehicles-32-vehicles-seized-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-962754-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुराने वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 32 गाड़ियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुराने वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 32 गाड़ियां जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण पर अंकुश लगाने और नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), बुलंदशहर और हापुड़ में प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है। इसके तहत 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त कर सीधे अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर भेजा जा रहा है। गाजियाबाद में बीते दो दिनों में कार्रवाई करते हुए 32 ऐसे वाहनों को जब्त कर स्क्रैप सेंटर भेजा गया।
परिवहन विभाग ने रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी के संचालकों के साथ मंगलवार को अहम बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब्त किए गए पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग नियमानुसार और तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए और इसका पूरा ब्योरा सुरक्षित रखा जाए।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमित राजन राय ने बताया कि विशेष टीमें यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग कर रही हैं। अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि तय आयु पूरी कर चुका कोई भी वाहन एनसीआर की सड़कों पर न दौड़े।
विज्ञापन
विभाग की अपील: खुद कराएं स्क्रैप, कार्रवाई से बचें
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेजों और उम्र की जांच कर लें। तय समयसीमा पार कर चुके वाहनों को सड़कों पर कतई न निकालें और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उन्हें स्वयं अधिकृत अरवीएसएफ केंद्रों पर स्क्रैप करवाएं।
जिले में पांच अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर
आरके स्विफ्ट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड शरफुद्दीन जावली, लोनी
सरल ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली-मेरठ रोड, मोरटा
सेवन स्टार ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्राम मोहिउद्दीनपुर, मैनापुर
एसएस इंटरप्राइजेज बन्थला
वाईजी स्टार ऑटो स्क्रैपिंग सेंटर प्राइवेट लिमिटेड भनेड़ा खुर्द, लोनी