फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Transport Corporation buses are not going to Nepal, passengers are being dropped at the Indian border

Ghaziabad News: नेपाल तक नहीं जा रही परिवहन निगम की बस, भारत की सीमा पर उतार रहे यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses are not going to Nepal, passengers are being dropped at the Indian border
साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की नेपाल जाने वाली बसें अब नेपाल सीमा के अंदर प्रवेश नहीं कर रही हैं। बस चालक यात्रियों को नेपाल से करीब 10 से 15 किमी. पहले ही भारत-नेपाल बॉर्डर पर उतार रहे हैं। वहां से आने वाले यात्री भी यहीं से बस में बैठ रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम साहिबाबाद डिपो से दो बसें नेपाल के अलग-अलग शहरों के लिए चलती हैं। एक बस नेपालगंज तो दूसरी बस महेंद्रनगर के लिए है। 52 सीटर इन बसों में यात्रियों की संख्या 25 से 30 तक होती है। साहिबाबाद के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल में जबसे विरोध प्रदर्शन उग्र हुआ है बसें भारत-नेपाल बॉर्डर पर ही रुक रही हैं। एआरएम ने बताया कि एहतियातन बसों का नेपाल सीमा के अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नेपालगंज जाने वाली बस अब यात्रियों को रुपईडीहा में उतार रही है। वहीं, महेंद्रनगर वाली बस टनकपुर रुक रही है। एआरएम ने बताया कि नेपाल में विरोध प्रदर्शन के बाद अभी फिलहाल बस सेवा के यात्रियों की संख्या प्रभावित नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि न तो आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है और न जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। आने वाले दिनों में जो भी होता है मुख्यालय के आदेशानुसार कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
आनंद विहार से होती हैं संचालित
साहिबाबाद डिपो की नेपाल वाली दोनों बसों का संचालन आनंद विहार डिपो से होता है। नेपालगंज जाने वाली बस प्रतिदिन दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से चलती है जो लोगों को अगली सुबह 5 बजे तक उतारती है। वहीं, वहां से उसी दिन दोपहर 12 बजे यह बस चलती है जो यात्रियों को लेकर रात के दो बजे आनंद विहार डिपो पर आती है। ऐसे ही महेंद्रनगर वाली बस प्रतिदिन आनंद विहार से शाम 6 बजे रवाना होती है जो यात्रियों को अगली सुबह 6 से 7 बजे के बीच उतारती है। यही बस वहां से शाम छह बजे आनंद विहार के लिए रवाना होती है और यहां सुबह 5 बजे आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed