{"_id":"590245344f1c1b9a19c0c169","slug":"transparency-will-now-come-in-the-nutrition-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोषण अभियान में आएगी पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोषण अभियान में आएगी पारदर्शिता
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पोषण अभियान
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे पोषण मिशन अभियान में अब पारदर्शिता लाने और कुपोषण दूर करने के लिए शबरी संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी की कार्ययोजना और केंद्र पर वितरित होने वाले पोषाहार प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी।
विज्ञापन
शबरी पोषण संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को सुधारने के लिए 100 दिन का समय दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि शबरी संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण मिशन के कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों में वितरित होने वाला पोषाहार बाजार में न पहुंचे, इसके लिए नई व्यवस्था की जाएगी। श्रेयस कुमार ने बताया कि अब परियोजना से आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराई जाने वाली पोषाहार की बोरी पर उसका कोड भी अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही केंद्र पर एक रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें जिन लोगों पोषाहार दिया गया है, उनके हस्ताक्षर कराने होंगे।