{"_id":"66f3516a94dac7b9cc0567c4","slug":"transaction-worth-rs-11-crore-done-by-creating-fake-firm-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-112211-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी फर्म बनाकर किया 11 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी फर्म बनाकर किया 11 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड एक निवासी अजय कुमार गुप्ता के पैन कार्ड से फर्जी फर्म खोलकर शातिरों ने 11 करोड रुपये का लेनदेन कर लिया। टीडीएस फाइल करने के दौरान उन्हें इस बात की जानकारी हुई। मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह निर्माण विभाग में निजी नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने सीए को टीडीएस फाइल करने के लिए दस्तावेज दिए थे। सीए ने उन्हें बताया कि उनके पैन कार्ड से रोहिणी सेक्टर 11 में गुप्ता इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म खोलकर 11 करोड रुपये का लेनदेन किया गया है। उन्होंने इस फर्म के बारे में जीएसटी विभाग से पता किया तब पता चला कि फर्म के रजिस्ट्रेशन में न तो उनकी फोटो है, न आधार कार्ड है, न बैंक अकाउंट है, पता और उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में जॉब ना होने के कारण उन्होंने शिवा कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म बनाई थी। जिसका जीएसटी नंबर भी लिया था लेकिन इस नई फर्म से उनका कोई लेनदेन नहीं है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्ता एंटरप्राइजेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसमे दिए गए पते के आधार पर जांच की जा रही है।