{"_id":"5748a5a74f1c1ba22c69336d","slug":"trains-will-run-on-the-old-time-until-august-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 अगस्त तक पुराने टाइम पर दौड़ती रहेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 अगस्त तक पुराने टाइम पर दौड़ती रहेंगी ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 28 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में मारामारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनें अब 30 अगस्त तक पुराने शेड्यूल पर ही दौड़ेंगी। नया टाइम टेबल अब एक जुलाई की बजाय एक अक्तूबर 2016 से लागू होगा। रेलवे अधिकारियों ने पुराने टाइम टेबल की वेलिडिटी बढ़ाकर 30 अगस्त तक कर दी है।
विज्ञापन
‘रेल हमसफर’ सप्ताह में अफसरों ने जानी यात्रियों की परेशानी
गाजियाबाद। ‘रेल हमसफर’ सप्ताह में दूसरे दिन रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर पानी और खाने की गुणवत्ता की जांच की। डीटीएम डीके चोपड़ा, स्टेशन अधीक्षक केएल शुक्ला ने दुकानदारों और वेंडरों को खाने की गुणवत्ता मानकों के मुताबिक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने प्लेटफार्म पर बने वाटर पोस्ट से पानी के सैंपल लेकर जांच की। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया। डीटीएम ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मेंटेन न करने वाले दुकानदारों और वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे सप्ताह चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन