फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   trains getting late beacause of fog

कोहरे का कहर, 11 घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
trains getting late beacause of fog
कोहरे का कहर, 11
विज्ञापन

घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें
गाजियाबाद। कोहरे ने ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। घने कोहरे से बुधवार को लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें गाजियाबाद लेट पहुंची। सबसे ज्यादा लेट 11 घंटे फरक्का एक्सप्रेस रही। ट्रेनों के बिगड़े शेड्यूल की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें चार से 11 घंटे ज्यादा तक ट्रेनों में बैठे रहना पड़ा।
दिल्ली से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों के शेड्यूल पर ज्यादा असर पड़ा। 26 घंटे का सफर 30 से 36 घंटों में पूरा हुआ। रेलवे के मुताबिक, दिल्ली की ओर जाने वाली फरक्का ट्रेनें 11 घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। दिल्ली की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6:45 घंटे, रीवा-दिल्ली रीवा एक्सप्रेस 6:30 लेट रही। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी पांच घंटे, तेजस एक्सप्रेस 2:30 घंटे, मंडुआडीह एक्सप्रेस 4:30 घंटे, सरयू एक्सप्रेस 4:30 बजे, ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे, गोमती एक्सप्रेस 2:30 घंटे लेट रही। वहीं, दिल्ली से चलने वाली कानपुर शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस को 1 से सवा घंटे पुट बैक किया गया। उन्हें री-शेड्यूल करके चलाया गया।
विज्ञापन

---------------
यात्रियों की संख्या भी घटी
ठंड बढ़ने से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी घटने लगी है। गाजियाबाद से दिल्ली और अलीगढ़ के बीच चलने वाली ईएमयू के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। विंटर वेकेशन शुरू होने के बावजूद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed