फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic police head constable's body found in rented room

Ghaziabad News: किराये के कमरे में मिला ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic police head constable's body found in rented room
फाईल फोटो योगेश शर्मा
मसूरी। आकाशनगर में किराये के मकान में रह रहे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव मंगलवार शाम कमरे में बेड पर पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण कमरे से तेज दुर्गंध उठ रही थी। मसूरी थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि आकाशनगर स्थित एक मकान में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार शर्मा (36) मृत अवस्था में पड़े हैं। मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि योगेश कुमार शर्मा का शव कमरे में बेड पर पड़ा था। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था, जिससे कमरे में तेज दुर्गंध फैल रही थी।
विज्ञापन

योगेश कुमार शर्मा मूल रूप से बुलंदशहर के स्याना कस्बे के मोहल्ला छतरी वाला कुआं के रहने वाले थे। वह भगवती शंकर शर्मा के पुत्र थे। वर्ष 2015 में वह आश्रित कोटे से पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि योगेश का पत्नी सपना शर्मा से कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। उनकी पत्नी करीब 10 दिन पहले एटा के अलीगंज स्थित अपने मायके चली गई थीं। इसके बाद योगेश आकाशनगर में एक फौजी के मकान में किराये पर रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed