फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic police crack down: illegal seats removed from 300 autos, 15 vehicles seized.

Ghaziabad News: यातायात पुलिस सख्त, 300 ऑटो से उतरवाईं अवैध सीटें, 15 सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Traffic police crack down: illegal seats removed from 300 autos, 15 vehicles seized.

विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑटो में चालक के बगल में बैठकर जा रहे सिपाही की मौत और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने अवैध रूप से अतिरिक्त सीटें लगाकर चलने और क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले ऑटो के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू किया है। बुधवार को यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया। पहले ही दिन करीब 300 ऑटो से अवैध सीटें मौके पर ही उतरवाई गईं। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर 216 ऑटो के चालान किए गए और 15 ऑटो सीज किए गए।
इस दौरान सभी सब-जोन के प्रमुख चौराहों, मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों और अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग की। ऐसे ऑटो विशेष रूप से निशाने पर रहे, जिनमें चालक की सीट के दोनों तरफ अवैध रूप से अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वैध परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। बिना वैध कागजात या परमिट के संचालित मिले वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के साथ पुलिस ने चालकों और यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिसकर्मियों ने चालकों को चेतावनी दी कि वे चालक की सीट के बगल में किसी भी स्थिति में सवारी न बैठाएं। यात्रियों को भी समझाया गया कि वे जान जोखिम में डालकर चालक की सीट के पास बैठकर सफर न करें।

----
शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए यह अभियान 17 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। ऑटो चालक वाहनों में किसी तरह का अवैध संशोधन न करें और ओवरलोडिंग से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
त्रिगुन बिसेन, पुलिस उपायुक्त (यातायात)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed