फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traffic diversion for light vehicles also comes into effect today; traffic arrangements will remain altered until the 12th

Ghaziabad News: आज से हल्के वाहनों पर भी डायवर्जन लागू, 12 तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion for light vehicles also comes into effect today; traffic arrangements will remain altered until the 12th
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह आठ बजे से हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। अब तक भारी वाहनों पर लागू प्रतिबंध के बाद हल्के मालवाहक वाहन, सवारी वाहन, ऑटो और बसों के मार्गों में भी बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अनुसार, गंगनहर पटरी और पाइपलाइन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सात अगस्त की सुबह आठ बजे से हल्के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा सीमापुरी बॉर्डर से लालकुआं और मोहननगर से आनंद विहार के बीच सभी प्रकार के ऑटो संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से पलवल और कुंडली की ओर से आने वाले वाहन गाजियाबाद शहर, मुरादनगर और मोदीनगर जाने के लिए दुहाई कट के बजाय डासना कट का प्रयोग करेंगे। यहां से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से जाने वाले हल्के वाहन डासना से एनएच-09 होते हुए हापुड़ के रास्ते मेरठ की ओर जा सकेंगे। मोहननगर और मेरठ तिराहा की ओर से एनएच-34 पर मेरठ जाने वाली लेन पर यातायात जारी रहेगा।
दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में वाहनों की नो एंट्री
कांवड़ यात्रा के दौरान दूधेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चौधरी मोड़, हापुड़ तिराहा, गौशाला फाटक, रेलवे रोड कट, दिल्ली जूस कॉर्नर, बजरिया, जस्सीपुरा और कैला भट्ठा की ओर से मंदिर की तरफ दोपहिया समेत किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
पटेलनगर फ्लाईओवर पर भी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। संजय गीता चौक, घूकना मोड़-डीपीएस कट, सिहानी चुंगी, इंडस्ट्रियल एरिया से एनएच-34 और सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।
बसों के लिए बदले मार्ग
सीमापुरी बॉर्डर और तुलसी निकेतन से रोडवेज, निजी, सिटी और इलेक्ट्रिक बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बसें रोड नंबर-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग), दिलशाद गार्डन, गाजीपुर मंडी, एनएच-09, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के रास्ते संचालित होंगी।
बुलंदशहर से आने वाली रोडवेज और निजी यात्री बसें लालकुआं तक ही संचालित होंगी। आनंद विहार और कौशांबी की ओर से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर
आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। इन्हें ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, एनएच-09 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से आवागमन की सुविधा दी जाएगी। वीवीआईपी मूवमेंट के लिए भी इन्हीं मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर
नगर नियंत्रण कक्ष: 9643208942, 0120-2989100
ग्रामीण क्षेत्र: 8929436700, 0120-276499
ट्रांस हिंडन क्षेत्र: 9643322904, 0120-2990100
ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष: 9643322904, 0120-2986100
कांवड़ सेल: 7017652500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed