{"_id":"68a9f35ad383d4d06603e2fe","slug":"traffic-cop-hit-by-car-on-dme-and-thrown-seven-feet-in-air-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को कार ने रौंदा, सात फीट हवा में उछला; देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को कार ने रौंदा, सात फीट हवा में उछला; देखें Video
Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:29 PM IST
सार
गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिपाही विपिन कुमार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चालक विनीत और उसके साथी सुमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कार ने ट्रैफिक सिपाही को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीएम कॉलेज के निकास प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी विपिन को कार से कुचलने का प्रयास किया गया। सिपाही को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि मूल रूप से खुर्जा निवासी विपिन कुमार गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में सिपाही हैं। शुक्रवार की शाम विपिन कुमार आईपीईएम कॉलेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाही और तेजी से विपिन को टक्कर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से कार लेकर भाग गया। गंभीर रूप घायल विपिन को मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल विपिन कुमार का भाई अक्षय कुमार यातायात पुलिस में है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी खंगालकर कार चालक और उसके साथी की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि कार सदरपुर निवासी विनीत चला रहा था और उस कार में उसका दोस्त सुमित भी सवार था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन