फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders raised the issue of encroachment and traffic jam in the markets.

Ghaziabad News: व्यापारियों ने बाजारों में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traders raised the issue of encroachment and traffic jam in the markets.
गाजियाबाद। व्यापार बंधु की बैठक में बाजारों में अतिक्रमण, शहर में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक से संबंधित समस्याएं, रमते राम रोड पर स्थित पक्का तालाब को औषधी तालाब में परिवर्तित करने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि प्रमुख बाजारों में समय-समय पर साफ-सफाई कराई जाए और यहां भयंकर जाम की स्थिति रहती है इसके लिए कोई व्यवस्था कराई जाए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बैठक में उठाए गए सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाए। इस दौरान जीएमडीआईसी श्रीनाथ पासवान, एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन हक, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, विनिता सिंह, सुजाता सिंह, व्यापारी संघ नेता अशोक भारती, प्रशांत सरैया, बाल किशन गुप्ता, वसीम अली, अजय चोपड़ा सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन राज्य कर विभाग के उपायुक्त प्रशासन चंद्रकांत भूषण ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed