फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Traders closed the market in protest against ROB

Ghaziabad News: व्यापारियों ने आरओबी के विरोध में बाजार किया बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Traders closed the market in protest against ROB
 राज चौपले पर आरओबी के डिजाइन के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी।
मोदीनगर। राज चौपाल से हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे लाइन पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन का स्थानीय व्यापारी विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। चेतावनी दी है कि रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

मोदीनगर राज चौपला हापुड़ मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल आरओबी का उद्घाटन भी कर चुके हैं। प्रशासन को आरओबी के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण भी करना है। जिस भूमि का अधिग्रहण होना है उस पर 100 से अधिक दुकानें हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि अधिग्रहण के नाम पर दुकानें तोड़ी गईं तो उनका परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। आरोप है कि आरओबी का डिजाइन गलत बनाया गया है। व्यापारियों ने मांग की है कि डिजाइन ऐसा बनाया जाए जिसमें आरओबी का निर्माण भी हो जाए और दुकानें भी न तोड़ी जाएं। आरओबी की भूमि अधिग्रहण के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। अपनी दुकानों के सामने पोस्टर लगा रखे हैं कि हम व्यापारी रेलवे ओवर ब्रिज के डिजाइन से सहमत नहीं हैं। हम इसका विरोध करते हैं। राज चौपले पर व्यापारियों ने एक दिवसीय धरना भी दिया। व्यापारियों का कहना है कि हम आरओबी के विरोध में नहीं है, बल्कि डिजाइन के खिलाफ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed