फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Trader beaten up for not giving cigarettes, mobile phone broken

Ghaziabad News: सिगरेट न देने पर व्यापारी से मारपीट, मोबाइल फोन तोड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trader beaten up for not giving cigarettes, mobile phone broken
खोड़ा। थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर स्थित किराना दुकान के मालिक अजय गर्ग ने करीब सात-आठ लोगों पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। विवाद एक जनवरी की सुबह सिगरेट खरीदने को लेकर हुआ। पुलिस ने प्रिंस, कबीर, ऋषभ नाम के तीन युवकों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अजय गर्ग ने बताया कि नए साल के मौके पर वह दुकान के बाहर भंडारे का आयोजन की योजना बना रहे थे। इसके लिए सुबह वह दुकान परपहुंचे और आयोजन की तैयारी शुरू कर दी। बताया कि इस दौरान प्रिंस वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। जब उन्होंने सिगरेट देने से मना किया तो आरोपी दुकान में घुसा और बवाल शुरू कर दिया। उसके साथ आए कबीर व ऋषभ समेत अन्य अज्ञात युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए जब उनके 80 वर्षीय पिता उठे तब आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने तीन मोबाइल फोन और दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर लिया गया है। टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed