फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   tractor hit a bike rider on NH 9 Mussoorie and injured

NH-9 पर रफ्तार का कहर: अज्ञात चालक ने बाइक सवार को रौंदा, मौका देख हुआ फरार; गंभीर हालत में भर्ती

Wed, 02 Jul 2025 06:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 06:57 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी में एनएच नौ पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक कहीं फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
tractor hit a bike rider on NH 9 Mussoorie and injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर मसूरी की ओर से गाजियाबाद जाते हुए बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी, बाइक सवार युवक टक्कर लगने से गम्भीर घायल हो गया।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।घायल के पिता ने ट्रैक्टर के चालक का नाम, पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम कचौला धौलाना हापुड़ निवासी दयानन्द शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनका पुत्र कृष्ण शर्मा एक जुलाई को बाइक पर अपने घर से गाजियाबाद ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह एनएच नौ स्थित डासना पहुंचा तो पीछे लापरवाही व तेजी से आये ट्रैक्टर चालक ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी और चालक टक्कर मारकर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने गम्भीर घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पिलखुवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता दयानन्द  शर्मा पुत्र भागीरथ शर्मा निवासी ग्राम कचौला धौलाना हापुड़ ने ट्रैक्टर सं के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर उसके बेटे की बाइक में टक्कर मारने की एफआईआर दर्ज कराई है।


सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ट्रैक्टर सं के चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है,ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है,जांच पड़ताल की जा रही है,जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed