फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Track repair work continued on the second day; crossover remains damaged.

Ghaziabad News: दूसरे दिन भी जारी रहा पटरी मरम्मत का काम, क्रॉस ओवर अब भी क्षतिग्रस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Track repair work continued on the second day; crossover remains damaged.
4. साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल पर पटरी पर गिरे कोयले को उठाती महिला श्रमिक। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
साहिबाबाद। गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर सोमवार देर रात मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत बुधवार को भी जारी रही। हादसे के 20 घंटे बाद रेलवे कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ट्रैक को 90 फीसदी तक दुरुस्त कर लिया है। ट्रैक से कोयला भी हटवाने काम भी काफी हद तक पूरा हो गया है। बुधवार को रेलवे ट्रैक के बीच पड़े क्षतिग्रस्त स्लैब (स्लीपर) को ठीक किया गया। हालांकि हादसे के दूसरे दिन भी क्रॉस ओवर (हाइटेंशन लाइन) बुधवार शाम तक दुरुस्त नहीं हो सका। अधिकारियों ने 48 घंटे में यातायात को सुचारू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नॉर्दन रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मालगाड़ी सोनभद्र जिले के शक्तिनगर से हरियाणा में हिसार जिले के खेदड़ गांव स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन पर जा रही थी। सोमवार देर रात 1:55 बजे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से करीब एक डेढ़ किमी पहले अचानक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद 41 ट्रेन दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग पर डायवर्ट की गईं और 70 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बुधवार को भी मरम्मत कार्य और कोयला हटाने के लिए 50 से अधिक श्रमिक लगाए गए। हालांकि, डिब्बे पलटने की वजह से क्षतिग्रस्त हुई रेलवे की इलेक्ट्रिक हाई वोल्टेज लाइन (क्रॉस ओवर) बुधवार को भी ठीक नहीं हो सका। डिब्बों को क्रेन से हटाकर रेलवे ट्रैक के किनारे ही रखा गया है। सीपीआरओ ने बताया कि हादसे के बाद रद्द हुईं करीब 20 ट्रेनों में से ज्यादातर सुचारू हो चुकी हैं और घटनास्थल के पास बने सभी ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाइटेंशन लाइन की मरम्मत चल रही है, लेकिन इसकी वजह से ट्रेन के संचालन में कोई रुकावट नहीं है। सभी ट्रैक से ट्रेनें संचालित हो रही हैं। आगामी दो दिन में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल कोई ट्रेन रद्द नहीं है, सभी का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


जिस ट्रैक पर हादसा उसी से निकली वंदे भारत
सोनभद्र से दिल्ली अप लाइन पर सोमवार देर रात मालगाड़ी के 6 डिब्बे पलटे थे। बुधवार सुबह तक इस ट्रैक को पूरी तर दुरुस्त कर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया। दोपहर 12ः02 बजे साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से वंदे भारत ट्रेन भी इसी ट्रैक से निकाली गई। क्षतिग्रस्त ट्रैक के बराबर वाली लाइनों पर ट्रेनों का संचालन सुचारू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

4. साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल पर पटरी पर गिरे कोयले को उठाती महिला श्रमिक। संवाद

4. साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल पर पटरी पर गिरे कोयले को उठाती महिला श्रमिक। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

4. साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल पर पटरी पर गिरे कोयले को उठाती महिला श्रमिक। संवाद

4. साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास घटना स्थल पर पटरी पर गिरे कोयले को उठाती महिला श्रमिक। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed