Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   TPG Cricket Academy defeated JNNYC by 172 runs

Ghaziabad News: टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने जेएनएनवाईसी को 172 रन से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
TPG Cricket Academy defeated JNNYC by 172 runs
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित लक्ष्य स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी को 172 रन से करारी शिकस्त दी। टीपीजी की जीत में मोहम्मद अजहान और अव्यक्त त्यागी के शतकों ने अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए अजहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीपीजी क्रिकेट अकादमी की टीम 39 ओवर में 395 रन बनाकर आउट हो गई। मोहम्मद अजहान ने 157 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अव्यक्त त्यागी ने 107 रन बनाकर शतक पूरा किया। अव्यक्त ने अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। जेएनएनवाईसी की ओर से यश ने 65 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिमन्यु शर्मा और अव्यांश ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

396 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएनएनवाईसी क्रिकेट अकादमी की टीम 223 रन पर सिमट गई। इशु ने 71 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया। अव्यांश ने 40 और हर्षित प्रताप ने 33 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। टीपीजी की ओर से पार्थ गोस्वामी ने 78 रन देकर चार विकेट झटके। अंकित शर्मा ने 39 रन देकर तीन और पूरन दुबे ने 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed