{"_id":"6874063a4c6493e0b8099118","slug":"took-a-loan-of-15-lakhs-by-making-a-fake-gift-deed-case-filed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-676359-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी गिफ्ट डीड बनवाकर ले लिया 15 लाख का लोन, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी गिफ्ट डीड बनवाकर ले लिया 15 लाख का लोन, मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के जय प्रकाश नगर, दौलतपुरा में फर्जी गिफ्ट डीड बनवाकर फाइनेंस कंपनी से 15 लाख रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पारिवारिक लोगों ने ही इसको अंजाम दिया। इस मामले में मनोज कुमार ने अपनी भाभी ऊषा व भतीजे दीपक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मनोज कुमार ने बताया कि फरवरी 2005 में उनकी मां बसंती देवी ने पंजीकृत वसीयत उनके नाम की थी। इसी आधार पर मकान उनके नाम हो गया। उनको हाल ही में स्पीड पोस्ट के जरिये मिले एक पत्र से पता चला कि भाभी ऊषा रानी और भतीजे दीपक ने 2024 में खसरा नंबर 489 पर उनके मकान का फोटो लगाकर फर्जी गिफ्ट डीड तैयार कराई और 2024 में सब रजिस्ट्रार तृतीय के कार्यालय में पंजीकृत कराया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामचीन फाइनेंस कंपनी से 15 लाख रुपये लोन ले लिया। इस प्रकरण में कंपनी के अधिकारियों की भी मिलीभगत है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से भी बुलाकर पूछताछ होगी।